एक बार फिर आप और बीजेपी की होगी टक्कर, दिल्ली में मेयर चुनाव के तारीख का हुआ ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Mayor Election: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद अब नगर निगम का चुनाव होना है, जिसके तारिखों का भी ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में एक बार फिर आप (आम आदमी पार्टी) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) आमने सामने होने वाले है.

बता दें कि दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की गई है. वहीं, इस चुनाव के लिए नामाकंन 21 अप्रैल तक किया जाएगा.

दिल्‍ली में होगी ट्रिपल इंजन की सरकार

हालांकि इसके पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल के बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में वापसी की है. और पिछले लंबे समय से दिल्‍ली की कुर्सी पर काबिज आप आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है. ऐसे में यदि बीजेपी दिल्ली मेयर का चुनाव जीतती है तो इससे केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन सरकार हो जाएगी.

इसे भी पढें:-नवकार महामंत्र दिवस: PM मोदी ने विज्ञान भवन में जैन श्रद्धालुओं के साथ किया “नवकार महामंत्र” का जाप, जानिए क्‍या कहा ?

 

 

Latest News

Social Media Child Safety: बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Meta ने उठाया बड़ा कदम

Social Media Child Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त संदेश दिया है. Meta ने बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों को संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को रिपोर्ट करने पर सहमति जताई है.

More Articles Like This

Exit mobile version