Delhi News: दिल्ली में बड़ा हादसा, मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहा; कई घायल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gokalpuri Metro Station Accident: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया और उसके मलबे में कई लोग दब गए. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर रनिंग मेट्रो लाइन के साइड स्लैब का एक हिस्सा अचानक ढह गया. इस हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आई है.

इस हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है. डीएफएस कर्मचारियों ने घायल एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है. वहीं, कुछ घायलों को डीएफएस यूनिट के आने से पहले ही वहां मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल भेज दिया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुबह 11 बजे उनको गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने की सूचना मिली थी. इस हादसे में कम से कम 4 से 5 लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है. वहीं, अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: What is White Paper: देश के आर्थिक हालात पर सरकार लाएगी श्वेत पत्र, जानिए क्या है इसका महत्व?

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version