Dhwaja Dand: राम मंदिर के लिए 4600 किलो का ध्वजा दंड गुजरात से रवाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhwaja Dand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुजरात से 4600 किलो का ध्वजा दंड अयोध्या भेजा जा रहा है.

CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी
शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद पटेल ने राम मंदिर के लिए पीतल से बना ‘ध्वजा दंड’ लेकर अहमदाबाद से अयोध्या के लिए ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रक पर 4600 किलो का ‘ध्वजा दंड’ है, जो अयोध्या जा रहा है.

श्रद्धालु ने किया जय श्रीराम का जयघोष
‘ध्वजा दंड’ रवानगी के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवा लेकर मौजूद रहे. लोगों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा था. इस दौरान लोगों की तरफ से जय श्रीराम का जयघोष भी किया जाता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से राममय बना रहा.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This