चार मंजिला जर्जर हवेली भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. शहर के सुभाष चौक इलाके में देर रात करीब 12 बजे बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित चार मंजिला पुरानी जर्जर हवेली अचानक भरभराकर गिर पड़ी. मलबे में सात लोग दब गए, जिन्हे सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला.

हादसे के वक्त मकान में रह रहे थे कई परिवार

रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से प्रभात (33) और उनकी छह साल की बेटी पीहू की मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता (25) गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के वक्त मकान में कई परिवार रह रहे थे. इसके अलावा वासुदेव (34). उनकी पत्नी सुकन्या (23) और दोनों बेटे सोनू (4) व ऋषि (6) को रात में ही बचा लिया गया था. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रुक- रुककर हो रही बारिश ने और असर डाल दिया

स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह हवेली काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी. पुरानी चूने- गारे से बनी इस इमारत पर शुक्रवार से रुक- रुककर हो रही बारिश ने और असर डाल दिया. बताया जा रहा है कि इस हवेली में करीब 20 से ज्यादा लोग किराए पर रहते थे. अधिकांश परिवार पश्चिम बंगाल से यहां काम के सिलसिले में आए थे. घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पूरी रात राहत- बचाव कार्य में जुटे रहे. सुबह करीब 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा.

प्रशासन ने आस- पास के पूरे इलाके को खाली कराया

ACP माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार, सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम समेत सभी मौके पर मौजूद रहे. हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आस- पास के पूरे इलाके को खाली करा दिया है. सुभाष चौक क्षेत्र में ही पांच से ज्यादा ऐसे मकान चिन्हित किए गए हैं जो बेहद जर्जर हालत में हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तेज बारिश होती रही तो कभी भी कोई और इमारत गिर सकती है.

इसे भी पढ़ें. गूगल पर जुर्माने के बाद EU से नाराज हुए ट्रंप, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version