Dog License In Lucknow: कुत्ता पालने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस, नहीं लिया तो भरना होगा जुर्माना

Dog License In Lucknow: यदि आप कुत्ता पालने के शौकीन है तो अपके लिए टेंशन वाली खबर है। क्योंकि पालतु कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब आपको को कुत्ता पालने से पहले लाइसेंस लेना होगा। ऐसा न करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। यानी कुत्ता पालने से पहले आपको लाइसेंस लेना होगा और कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी नगर निगम को देनी होगी। इसके बाद ही शहरवासी कुत्ता पाल सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ नगर निगम दो सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल के दायरे में सिर्फ दो कुत्तों को पालने का ही लाइसेंस जारी करेगा। अब तीस सौ वर्गमीटर के दायरे में अधिकतम चार कुत्ते ही लोग पाल सकेंगे। चार से ज्यादा कुत्तों को पालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही घरों में कुत्तों का व्यवसाय करने वालों का लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा। इस सम्बंध में नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शहर में कई जगह लाइसेंस बनाने की सुविधा दी जा रही है।

मालूम हो कि नगर निगम ने देसी ब्रीड का दो सौ रुपये और सभी अंग्रेजी ब्रीड का एक हजार रुपये लाइसेंस शुल्क तय किया है। लाइसेंस बनाने के लिए मोबाइल नंबर और वैक्सीनेशन कार्ड होना जरुरी है। जून से लाइसेंस को लेकर अभियान शुरू होगा। बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों से पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

इस नंबर पर करें शिकायत

मालूम हो कि राजधानी सहित प्रदेश के तमाम इलाकों में पालतु कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से शहर के हर इलाकों से कुत्तों के काटने की शिकायतें नगर निगम में पहुंच रही है। इसको लेकर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि अब कुत्ता वही पाल सकेंगे, जो लाइसेंस बनवाएंगे। कुत्तों के काटने की अभी तक पोर्टल पर ही शिकायतें आ रही थी, जबकि अब अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी लोग शिकायत कर रहे हैं। फैजुल्लागंज, चौक, आशियाना, अलीगंज क्षेत्रों से सबसे अधिक शिकायतें सामने आई हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि, इधर कुत्तों के उत्पात से जुड़ी शिकायतें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि कुत्तों की शिकायतों से जुड़ी शिकायतें सुबह छह से शाम छह बजे तक 9336312853 पर की जा सकती है।

इन स्थानों पर बनेंगे कुत्तों के लाइसेंस

विकास पेट केयर अग्रवाल प्लाजा चर्च रोड इंदिरानगर, दक्ष पेट क्लीनिक निलमथा, उद्यान शहीद पथ कैनाइन केयर क्लीनिक मानक नगर, अग्रवाल पेट क्लीनिक लेखराज मार्केट, कम्पलीट कैनाइन केयर क्लीनिक ओपी डेंटल कालेज के सामने रायबरेली रोड, डाग एंड पप्स विवेक खंड नीलकंठ के पास, जीव आश्रय 5/350 विकास खंड गोमतीनगर, अलीगंज पेट शाप एंड क्लीनिक पेट हेल्थ केयर एंड क्लीनिक, जानकीपुरम विस्तार सात पेट केयर सेंटर कल्याणपुर, उदय पेट क्लीनिक एल्डिको, इंदिरानगर स्पर्श पेट क्लीनिक सेक्टर जे अलीगंज, शुक्ला वेटनरी क्लीनिक आशियाना।

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version