प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा से लौटते समय ट्रंप ने अमेरिका आने का दिया न्यौता, पीएम मोदी ने दिया जवाब

Must Read

Donald Trump Invites Modi to USA : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कनाडा में आयोजित G7 सम्मेलन से जल्दी निकलने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. बता दें कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने पीएम मोदी को कनाडा से लौटते हुए अमेरिका आने का भी न्यौता दिया, लेकिन पीएम मोदी ने उनका न्‍यौता स्वीकार नहीं किया.

पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत आने का दिया न्‍यौता

इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कहना है कि बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान से जुड़े हालात भी चर्चा में रहे. बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया, जिस पर उन्‍होंने कहा कि मैं भारत आने को लेकर उत्साहित हैं. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और मजबूत होंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा

इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते समय अमेरिका आ सकते हैं. उनके पूछने पर पीएम मोदी ने कहा कि फिलहाल वे पहले से तय कार्यक्रमों के चलते अमेरिका नहीं आ पाएंगे.

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति से कहा कि

जानकारी के मुताबिक, विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कहना है कि “पीएम मोदी ने स्‍पष्‍ट रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान न तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कोई बातचीत हुई और न ही भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की किसी भी प्रकार की मध्यस्थता पर चर्चा हुई. उन्‍होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने से जुड़ी बात केवल भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच पहले से मौजूद संवाद चैनल के माध्यम से हुई और यह बातचीत पाकिस्तान की पहल पर शुरू हुई थी.”

इसे भी पढ़ें :- 3000 रूपये में मिलेगा FASTag का ये पास, बिना रूकें करें एक साल की यात्रा, नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

 

 

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This