पूर्व CM का निधन, राजनीति में रहा लंबा-प्रभावशाली इतिहास, जानें कौन हैं ये राजनेता?

Shillong: मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता डॉ. डोनवा डेथवेल्सन लपांग का निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार शाम को शिलांग के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके परिवार के मुताबिक वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. वह अपने पीछे पत्नी अमेथिस्ट लिंडा जोन्स ब्लाह और 2 बच्चे छोड गए हैं. मेघालय सरकार ने उनके सम्मान में सोमवार को राजकीय अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया है.

निधन से राज्य में शोक की लहर

93 वर्षीय डॉ. डोनवा डेथवेल्सन लपांग पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे. उनके निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. मौजूदा मुख्यमंत्री ने लापांग के निधन को मेघालय के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. इनका मेघालय की राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली इतिहास रहा है. डी डी लापांग ने मेघालय की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने पहली बार 1992 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था और इसके बाद वे पांच बार इस पद पर बने रहे.

पार्टी को मजबूत बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

डी डी लापांग कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका राजनीतिक सफर कई उतार-  चढ़ावों से भरा रहा, लेकिन वे हमेशा राज्य की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बने रहे. लापांग को एक जननायक के रूप में याद किया जाता है. वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे और उनकी सादगी और लोगों से जुड़ने की क्षमता की हमेशा तारीफ की जाती थी. उन्होंने मेघालय के विकास और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए.

लापांग के निधन से मेघालय के लिए एक बड़ी क्षति

उनके निधन पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और अन्य राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने लापांग के निधन को मेघालय के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. उन्होंने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. डी डी लापांग का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. बाल-बाल बचे CM Mohan Yadav, उड़ान भरने से पहले हॉट एयर बैलून में लगी आग

 

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version