Shyama Prasad Mukherjee: आज 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जा रहा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.” पीएम मोदी ने एक श्लोक “न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः। परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥” भी साझा किया है.
On his Balidan Diwas, I pay homage to Dr. Syama Prasad Mookerjee, a distinguished patriot, scholar and statesman who dedicated his life to India’s development. His unwavering conviction, courage in public life and commitment to national interest continue to inspire generations.…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2026
क्या है इसका अर्थ Shyama Prasad Mukherjee
इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि अमृतत्व केवल कर्म, धन या वंश से प्राप्त नहीं होता, बल्कि त्याग और उच्च आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है. जो यतिजन राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग करते हैं, उनका जीवन, काल की सीमाओं से परे जाकर जनमानस में अमर हो जाता है.
उनका समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “उनके बलिदान दिवस पर, मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. वे एक महान देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया.” पीएम मोदी ने आगे लिखा, “उनका अटूट संकल्प, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा. हम उन मूल्यों से प्रेरित होकर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने अंतिम क्षणों तक अपनाया और जिनके लिए कार्य किया.
सीएम योगी ने श्रद्धांजलि
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा.”
मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा. देश आपका अनंतकाल तक ऋणी रहेगा.”