आंध्र प्रदेशः दक्षिण एनर्जी की यूनिट में लगी आग, जिंदा जले दो कर्मचारी, दो अंदर फंसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से आग की घटना सामने आई है. मंगलवार की सुबह अनाकापल्ले जिले में एक यूनिट में भीषण आग लग गई. यह आग दक्षिण एनर्जी की यूनिट में लगी. इस घटना में जहां दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य के प्लांट में फंसे होने की आशंका है.

मृतकों की पहचान त्रिनाथ और वेंकटेश के रूप में हुई है. दोनों अनाकापल्ले जिले के अच्युतापुरम के रहने वाले थे. आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद कई कर्मचारी यूनिट से बाहर निकलने में सफल रहे.

दक्षिण एनर्जी प्लास्टिक पायरोलिसिस ऑयल और कार्बन ब्लैक बनाती है. लोगों का कहना है कि यूनिट में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. बीते कुछ महीनों में विशाखापत्तनम क्षेत्र में कई इंडस्ट्रियल दुर्घटनाएं देखने को मिली हैं.

पुलिस के अनुसार, आग बुझाने का काम जारी है और उस पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझने के बाद विभिन्न विभागों की टीमें घटनास्थल का निरीक्षण करेंगी और दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगी.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version