Independence Day 2026: 15 अगस्त को भारत ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस ख़ास दिन पर विदेश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी. वहीं, दुबई ने कुछ ख़ास अंदाज़ में भारत को अपना सलाम भेजा. स्वतंत्रता दिवस पर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा.
भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने शेयर किया वीडियो
इस अद्भुत नजारे की तस्वीर और वीडियो दुबई स्थित भारत के कॉन्सुलेट जनरल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. इस पोस्ट में इसे भारत की यात्रा, गर्व और भावना को समर्पित खास श्रद्धांजलि बताया गया. इसके साथ ही इसे भारत और यूएई के बीच मजबूत दोस्ती का प्रतीक भी बताया गया.
As India celebrates its 80th Independence Day, the magnificent Burj Khalifa lights up in the vibrant hues of the Tiranga—a spectacular tribute to India’s journey, pride and spirit. 🇮🇳
A celebration of the enduring India–UAE friendship and the bonds that bring our two nations… pic.twitter.com/IBxW0htDwX
— India in Dubai (@cgidubai) August 15, 2026
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है बुर्ज खलीफा Independence Day 2026
15 अगस्त की रात बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे में रंगा नज़र आया. इमारत पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी चमचमाती नज़र आई. बता दें कि इससे पहले भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर ऐसा नजारा देखने को मिलता है. इस इमारत की ऊंचाई 828 मीटर है. इसकी गिनती दुनिया के सबसे ऊंची इमारत में की जाती है.
कई देशों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रुसी राष्ट्रपति पुतिन समेत कई नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी. भारत का स्वतंत्रता दिवस दुनिया के कई देशों में भी धूमधाम से मनाया गया.

