Earthquake in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में डोली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रविवार दोपहर को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था, जिसका निर्देशांक 27.76 N और देशांतर 73.72 E था.

एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बीकानेर और राजस्थान में ‘एम का ईक्यू, 3.6, दिनांक: 02/02/2025 12:58:00 IST, अक्षांश: 27.76 उत्तर, लंबाई: 73.72 पूर्व, गहराई: 10 किमी था. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. बीकानेर के अलावा नोखा और लूणकरणसर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी की जान-माल की हानि नहीं हुई है.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This