Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली- NCR में भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, PM मोदी ने जनता से की ये बड़ी अपील

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Delhi-NCR: आज 17 फरवरी, सोमवार की सुबह 5:37 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रिय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. तड़के सुबह धरती हिलने से लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बड़ी अपील की है.

पीएम मोदी ने जनता से की ये अपील

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.”

अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने कही ये बात

इसके अलावा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और केयरटेकर सीएम आतिशी ने भी लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आतिशी ने लिखा, ‘दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे.’ वहीं, केजरीवाल ने आतिशी के इस पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा, ‘मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.’

इमरजेंसी मदद के लिए डायल करें ये नंबर

भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. X पर पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, “उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे. किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें.”

 भूकंप का केंद्र और प्रभाव

सोमवार सुबह 05:36 मिनट पर आए इस भूकंप के झटके Delhi-NCR सहित पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए. झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घरों में पंखे, बेड और खिड़कियां तक हिलने लगीं. हालांकि, फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें- Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह कांपी धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version