Earthquake in Jharkhand: झारखंड के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Jharkhand: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है. झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोग डरे हुए थे. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान एवं माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र खूंटी बताया गया. भूकंप के झटके राजधानी रांची, जमशेदपुर और चाईबासा में भी महसूस किए गए.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version