जम्मू-कश्मीर: खनयार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर शहर के खनयार इलाके में मुठभेड़ चल रही है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील गया, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की. गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है और मुठभेड़ जारी है.

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version