Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में चनप्रीत सिंह को किया अरेस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चनप्रीत सिंह को अरेस्‍ट किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के कोष का कथित तौर पर प्रबंधन किया था. ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने चनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.

12 अप्रैल को हुई थी चनप्रीत की गिरफ्तारी

वहीं, ईडी की जांच को लेकर आप ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित है और एजेंसी इस मामले में एक भी रुपया बरामद करने या सबूत ढूंढने में असमर्थ है. ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चनप्रीत सिंह को PMLA के तहत 12 अप्रैल को अरेस्‍ट किया गया था और अगले दिन यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद चनप्रीत सिंह को 18 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

यह भी पढ़े: झारखंड: भूमि घोटाला मामले में ED की कार्रवाई, कई जगहों पर छापेमारी

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version