Elections 2024: ‘अब जहां-जहां चुनाव होगा, वहीं…’ झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत को लेकर अनिल विज का बड़ा दावा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में भी वहीं जादू चलेगा जो अभी हाल के चुनाव में हमारा जादू चला था और अब जहां-जहां चुनाव होंगे, वहीं जादू चलेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है. उक्‍त बातें झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कही. कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी देश को विकसित भारत की ओर लेकर जाना चाहते हैं और लोग उनके विकसित भारत के साथ चलना चाहते हैं. लोग चाहते हैं कि हमारे प्रदेशों में भी विकास हो, हम भी विकसित भारत का हिस्सा बन सके.

विकसित भारत के बारे में क्यों नहीं सोच सका- अनिल विज

अनिल विज ने कहा, कोई और प्रधानमंत्री विकसित भारत के बारे में क्यों नहीं सोच सका, जवाहर लाल नेहरू ने कभी नहीं सोचा, इंदिरा गांधी ने कभी नहीं सोचा, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने कभी नहीं बोला. विज ने आगे कहा कि केवल पीएम मोदी ने ये सोचा कि हमारे से बाद जो देश आजाद हुए थे वो विकसित हो गए, जो मूलभूत सुविधाएं थीं, वो सारी वहां मिल चुकी हैं. उन्होंने कहा, हम आज भी बिजली, पानी, नाली, सड़क, सफाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने का टारगेट तय किया है. राज्य भी चाहते हैं कि हम भी उस श्रेणी में आए, हम भी उसी श्रेणी से आगे बढ़े, इसलिए जहां भी चुनाव होंगे, लोग बीजेपी को वोट देंगे.

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version