मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ameen Sayani Death: रेडियो किंग के नाम से मशहूर अमीन सयानी का निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में 91 की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जो लोग भी रेडियो सुनते थे, या सुना करते हैं उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे. ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था. उन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ. उनके बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टी की है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार (20 फरवरी) को दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया. जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Fali S Nariman: प्रसिद्ध न्यायविद फली एस. नरीमन का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This