पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav: राजनीति जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली.

38 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस Prateek Yadav

38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे. वहां इलाज के दौरान ही प्रतीक यादव का निधन हो गया. फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रतीक के पार्थिव शरीर को एक एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. परिवार की ओर से भी कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं की गई है.

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह जताया शोक

वहीं, प्रतीक यादव के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, जबकि अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की थी. वे आम तौर पर सक्रिय राजनीति से दूर रहे. प्रतीक ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा और न समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था.

पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं

उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. हालांकि, कुछ दिनों पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में तनाव देखा गया.

ये भी पढ़ें- देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

Latest News

Healthy Indian Snacks: हर भूख में चिप्स खाना छोड़िए, ये 6 भारतीय स्नैक्स स्वाद के साथ देंगे भरपूर पोषण

हल्की भूख लगते ही अगर आप भी चिप्स और नमकीन की ओर हाथ बढ़ाते हैं, तो अब अपनी इस आदत को बदलने का समय आ गया है. भारत के कुछ पारंपरिक स्नैक्स ऐसे हैं जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

More Articles Like This