Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसम्बर, गुरुवार को अंतिम सांस ली. 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. यह शोक अवधि 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक जारी रहेगी. सूत्रों के मुताबिक, कल सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. वहीं, 8 से 9.30 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ता मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. 9.30 बजे के बाद उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
Latest News
अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती
श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

