खुद के रिवॉल्वर से जख्मी हुए Govinda, बीजेपी नेता आनंद शुक्ला ने कर दी ये मांग!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Govinda News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को गोली लग गई है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी है. गोविंदा के साथ ये हादसा तब हुआ जब वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. इस मौके पर उनसे गलती से रिवॉल्वर चल गई और उनके पैर पर गोली सीधा लग गई. यह घटना सुबह करीब 4.45 की है. बताया जा रहा है कि अभिनेता इस वक्त आईसीयू में भर्ती है, लेकिन गोविंदा की हालत को ठीक बताया जा रहा है.

भाजपा नेता आनंद शुक्ला ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा- ऐसी खबर चल रही है कि प्रसिद्ध एक्टर गोविंदा को स्वंय के रिवाल्वर से खुद के घुटने में गोली लग गयी है. ये विषय सहज प्रतीत नहीं होता. इतने बड़े अदाकर के साथ ये कैसे हुआ सघन जांच का विषय है. वो शीघ्र स्वस्थ हो ऐसी मंगलकामना है.

अभिनेता के मैनेजर ने क्या कहा?

गोविंदा को मुंबई के Criti Care अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के साथ हुई इस घटना पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा का बयान सामने आ गया है. उन्होंने बताया है कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. वह सूटकेस में जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे तभी उनके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली चल गई. गोली सीधा उनके पैर पर लगी है. उन्‍होंने बताया कि डॉक्टर ने गोविंदा के पैर पर लगी गोली को निकाल लिया है और उनकी हालत भी डॉक्टर ने ठीक बताई है.

फिल्मों से दूर हैं गोविंदा

बता दें, गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन, वह लगातार रियलिटी शोज और इवेंट में नजर आ रहे हैं. वह कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा बने हैं. गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनिता भी हर शो में नजर आती हैं,

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This