Gujarat: बोरवेल में गिरी मासूम, रेस्क्यू टीमों के घंटों प्रयास के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

Must Read

Gujarat: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जामनगर में दो वर्ष की एक मासूम की बोरवेल में गिर गई। 20 फीट में फंसी मासूम को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों की 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। पुलिस का कहना है कि मृतका आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती थी। बीते शनिवार को मासूम काम करने वाले अपने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर आई थी। यहां खेलते-खेलते सुबह करीब 9.30 बजे खेत में बने 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी।

जामनगर तालुका विकास अधिकारी एन ए सरवइया ने बताया कि बच्ची को बचाने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था। जवानों ने रविवार सुबह 5.45 बजे बच्ची को निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह 11 बजे प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया, जिसके बाद वडोदरा से सेना और एनडीआरएफ भी अभियान में शामिल हो गई। रात भर ऑपरेशन चला। टीम का कहना है कि बोरवेल में पानी भर गया था, जिसे बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। बोरवेल के साथ-साथ एक और गड्ढा किया गया था।

Latest News

यूरोप के दो देशों में Gen-Z का गुस्सा फूटा, फ्रांस में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, जर्मनी में भी सड़कों पर छात्र

Europe Protests: यूरोप के दो बड़े देश-फ्रांस और जर्मनी में युवाओं और जेन-Z का गुस्सा अपने चरम पर है....

More Articles Like This