Hamirpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है कांग्रेस’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamirpur News: शुक्रवार, 05 जुलाई को स्थानीय विधानसभा उपचुनाव में स्वहाल, बजूरी, पांडवी, लंबलू व लाहढ़ी में जनसभा व जनसंपर्क के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्‍होंने कहा, कांग्रेस देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है. लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ऐसे दिखा रही है, जैसे विजय इनकी हुई हो मगर सच ये है कि ये प्रदेश में चारों सीटें तो हारे ही, देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में नाकामयाब रहे.

कांग्रेस के अंदर सारे उपचुनाव एक साथ कराने की नहीं है हिम्मत– अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, विधानसभा के यह तीनों उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हो जाने चाहिए थे, परंतु कांग्रेस ने इसमें जान-बूझकर विलंब किया. कांग्रेस के अंदर ये सारे उपचुनाव एक साथ कराने की हिम्मत ही नहीं थी. इन लोगों ने ये 3 उपचुनाव अलग करा कर प्रदेश पर कर्ज का बोझ डाला है. उन्‍होंने आगे कहा कि आगामी 10 जुलाई को जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचारी, डराने धमकाने वाली और गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस चाहिए या विकास और सुशासन देने वाली भाजपा चाहिए? आज प्रदेश में चारों ओर भय का वातावरण है.

अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है भाजपा- अनुराग ठाकुर

बहन-बेटियों में असुरक्षा की भावना है. इस बार भी अगर कोई भी डराए-धमकाए तो आप बिल्कुल डरना नहीं है और बिना किसी भय के कमल खिलाना है. अनुराग ठाकुर ने कहा, भाजपा के विकास के आगे कांग्रेस कहीं खड़ी भी नहीं होती. भाजपा अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है. जबकि, कांग्रेस ने सदा ही हमारे विकासात्मक कार्यों पर अड़ंगा लगाने उसे रुकवाने का काम किया है. उन्‍होंने कहा कि विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पिछले 18 माह में सेवा भाव में कोई कमी नहीं रखी और मेरा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि फिर एक बार हमीरपुर में कमल खिला कर भाई आशीष को पहले से ज्‍यादा मतों से पुन: विधायक बनाएं.

यह भी पढ़े: Hathras Case: ‘भोले बाबा’ जैसे बाबाओं के अंधविश्वास के बहकावे में गरीबों को नहीं आना चाहिएः मायावती

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version