Happy New Year 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी सहित इन नेताओं ने दी नए साल की शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Happy New Year 2025: नई उम्‍मीदों के साथ नये साल का आगाज हो चुका है। ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग नए वर्ष के आगाज को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। नए साल को लेकर हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल है। लोगों की भारी भीड़ बाजारों में देखने को मिल रही है। हर कोई दिल खोलकर नए साल का स्वागत कर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत यूपी के कई नेताओं ने नववर्ष 2025 की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी नव वर्ष की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “2025 की शुभकामनाएं. यह साल सभी के लिए नए मौके, कामयाबी और ढरों खुशियां लेकर आए. सभी को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”
सीएम योगी ने दी नव वर्ष की बधाई
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है. डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है. पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा-“समस्त देश व प्रदेश वासियों को आंग्ल नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां, सुख, शांति-समृद्धि एवं वैभव लेकर आए।”

BJP सांसद मनोज तिवारी नये साल की दी बधाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो शेयर कर देशवाशियों को नये साल की बधाई दी।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नव वर्ष की दी बधाई

बिहार की सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।”

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नये साल की दी बधाई

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “नया साल आए, सबको ख़ुशहाल बनाए और सबके जीवन में सुख-समृद्धि, संतोष, स्वास्थ्य और सौहार्द लाए।” वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भी नए साल की शुभकामनाएं दी।

क्या बोले राहुल गांधी ? 

वहीं, कांग्रेस सांसद और LOP राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- “आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।”
Latest News

जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

janata Darshan: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे...

More Articles Like This

Exit mobile version