पंजाब में मान सरकार ने छीनी तो केंद्र ने दी नई सुरक्षा, हरभजन सिंह के घर के बाहर फिर CRPF तैनात

Punjab: पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा को हटाए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है. हरभजन सिंह को दी गई Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में कटौती के बाद अब केंद्र सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. वहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं.

Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में कटौती

इससे पहले मान सरकार ने हरभजन सिंह को पहले मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी. उनके साथ तैनात 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक वाहन वापस ले लिया गया है. हालांकि, इस बदलाव को लेकर हरभजन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था.

दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की समीक्षा की और एहतियातन नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई. हाल ही में राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के दावे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इन सांसदों में हरभजन सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा.

आवास के बाहर प्रदर्शन

इसी विरोध के बीच अशोक मित्तल और हरभजन सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां पुतले फूंके गए और जमकर नारेबाजी की गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और हरभजन सिंह के घर के बाहर CRPF तैनात कर दी गई. यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब आप के भीतर बड़े स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है. पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के पाला बदलने से पंजाब और दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क

फिलहाल, हरभजन सिंह की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क हैं और उनके आवास के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें. खूनी होता जा रहा बंगाल का चुनाव, आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या से सियासत गरमाई

Latest News

खटाई में US-ईरान वार्ता! ट्रंप ने अपने दूतों को रोका, इस्लामाबाद से बेरंग लौटे विदेश मंत्री अराघची

New Delhi: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दोबारा शुरू होने वाली शांति वार्ता एक...

More Articles Like This

Exit mobile version