मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की ड्रग्स के साथ मॉडल गिरफ्तार, कहां होनी थी डिलीवरी?

Mumbai: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने चेकिंग के दौरान 12 करोड़ कीमत की ड्रग्स के साथ मॉडल हर्षा सनी को गिरफ्तार किया है. एयरपोर्ट पर सेप्टी चेकिंग के दौरान जब कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इस मॉडल के सामान की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए. हर्षा सनी थाईलैंड के बैंकॉक से फ्लाइट पकड़कर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी.

हाई क्वालिटी का गांजा बरामद

खुफिया जानकारी और शक के आधार पर जब कस्टम्स की टीम ने उसे रोका और उसके पास मौजूद सामान की बारीकी से जांच की, तो उसके पास से भारी मात्रा में हाई क्वालिटी का गांजा बरामद हुआ. ड्रग्स के साथ पकड़े जाने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. ड्रग्स बरामद होने के तुरंत बाद कस्टम विभाग की टीम ने मॉडल हर्षा सनी को हिरासत में ले लिया और उससे सख्त पूछताछ शुरू की.

बेहद अजीब और अनोखी कहानी

पूछताछ के दौरान आरोपी मॉडल ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए एक बेहद अजीब और अनोखी कहानी अधिकारियों को सुनाई. हर्षा ने दावा किया कि जब वह सफर कर रही थी, तब यात्रा के दौरान एक अनजान यात्री उसके संपर्क में आया था. उस यात्री ने बहुत ही सामान्य तरीके से बातचीत की और फिर कुछ समय के लिए अपना बैग हर्षा को संभालने के लिए दे दिया. मॉडल का कहना है कि बैग देने के बाद वह यात्री अचानक कहीं गायब हो गया और वह उस बैग में मौजूद ड्रग्स के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी.

कहानी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं

हालांकि, कस्टम विभाग के अधिकारियों को मॉडल हर्षा सनी की इस कहानी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. अधिकारियों का साफ कहना है कि आरोपी मॉडल इतनी बड़ी कार्रवाई और सख्त कानूनी सजा से बचने के लिए इस तरह की मनघड़ंत कहानियां बना रही है. बैंकॉक से मुंबई तक इतनी बड़ी कीमत के ड्रग्स को लाने के पीछे कोई बड़ा रैकेट हो सकता है और हर्षा इसमें सीधे तौर पर शामिल है.

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

फिलहाल मुंबई कस्टम्स ने ड्रग्स को जब्त कर लिया है और आरोपी मॉडल को गिरफ्तार करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस और कस्टम्स की टीम अब इस बात का पता लगा रही है कि इस ड्रग्स की डिलीवरी मुंबई में किसे होने वाली थी.

इसे भी पढ़ें. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version