भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaspal Rana:  खेल जगत के एक बड़ी ही दुखद ख़बर सामने आई है. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का निधन हो गया. उन्होंने महज़ 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल, जसपाल राणा पिछले काफी दिनों से बिमार थे. उनके निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल (Jaspal Rana) मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” जसपाल राणा जी के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक जाने-माने शूटर थे, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया. ग्लोबल शूटिंग कॉम्पिटिशन में कई मेडल जीतने वाले राणा ने खुद को भारतीय खेलों के एक आइकॉन के तौर पर स्थापित किया. एक एथलीट और मेंटर के तौर पर, उन्होंने युवा टैलेंट को निखारकर एक स्थायी योगदान दिया. उनका समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन काम करने की प्रतिबद्धता आने वाली कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी. मैं उनके परिवार, दोस्तों और खेल समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.’’

पीएम मोदी ने जताया दुख Jaspal Rana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए लिखा, ’’श्री जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया. एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा; उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया. बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं. ओम शांति’’

किरेन रिजिजू ने जताया शोक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”महान एथलीट और मशहूर शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन से बहुत दुख हुआ. भारतीय शूटिंग में उनका योगदान और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’’

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर, शूटिंग कोच, ‘पद्म श्री’ जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है. विनम्र श्रद्धांजलि। वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज एवं कुशल प्रशिक्षक जसपाल राणा के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है तथा खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक पहचान दिलाई तथा अनेक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के शिखर तक पहुंचाया. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक जताते हुए लिखा, “अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर एवं प्रख्यात कोच जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने और अनेक खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके निधन से देश के खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

More Articles Like This

Exit mobile version