अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी? IMD ने जारी किया हीट वेव को लेकर अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heat wave Alert in April: अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है. अप्रैल के आने के साथ ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. कई स्थानों पर तो तापमान अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगा है. इन सब के बीच भारत मौसम विभाग ने देश में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि ये तो केवल ट्रेलर है, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी.

आईएमडी ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

आपको बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईएमडी ने एक वीडियो जारी किया और बताया कि ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में 4-6 अप्रैल, 2024 को विभिन्न स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है. इसी के साथ कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. इन राज्यों में भी हीट वेव चलने की संभावना है.

दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

उधर मौसम विभाग ने उत्तर भारत यानी दिल्ली, राजस्थान और यूपी सहित अन्य राज्यों को लेकर बताया कि इन राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

अप्रैल में जानिए कैसा रहेगा मौसम?

अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी मानें तो अप्रैल से जून के बीच उत्तर के मैदानी इलाकों समेत दक्षिण भारत में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) चलेगी. अपने एक पोस्ट में आईएमडी ने बताया कि अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के सहयोगी ही महाराष्ट्र में कांग्रेस को निपटा रहे

Latest News

‘भारत में विरोध-प्रदर्शन देश का आंतरिक मामला, US नहीं देगा दखल’, अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो की दो टूक

New Delhi: भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक बडा बयान दिया है. रूबियो...

More Articles Like This

Exit mobile version