Jharkhand News: तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज, गुरूवार को राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. हेमंत सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान उनके पिता शिबू सोरेन भी मौजूद थे. बता दें कि राज्य के सीएम के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है.

राज्यपाल के बुलावे पर हेमंत सोरेन ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ गुरुवार दोपहर राजभवन पहुंचे, जहां उन्हें औपचारिक नियुक्ति पत्र सौंपकर सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया. इससे पहले झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था. इसके साथ ही, सत्तारूढ़ गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन ने नई सरकार के लिए दावा पेश करते हुए 45 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दिया था.

यह भी पढ़े: Israel Hezbollah War: टॉप कमांडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह गुस्से में, ताबड़तोड़ दागे सैकड़ों रॉकेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version