Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ढाबे पर किया नाश्ता, खिंचवाई सेल्फी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: देहरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान रास्ते में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दरकाटा के समीप एक ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

पूछा, सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री ने लोगों से पूछा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. लोगों ने उत्साह के बीच बताया कि उन्हें केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

लोगों ने आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की
लोगों ने अनुराग ठाकुर से आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की. वहीं, देहरा की ग्राम पंचायत नेलटी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया. बता दें कि केंद्रीय मंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री के साथ लाभार्थियों से बातचीत में लाइव जुड़े हुए हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version