Himachal Pradesh Road Accident: गहरी खाई में गिरी कार, जीजा- साले समेत 6 की मौत, सीएम ने जताया शोक

Must Read

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. यहां चंबा जिले के भंजराडू शहवा- भड़कवास रोड पर गुरूवार देर रात यह दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई. इससे एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख जताया

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और जिससे उसमें सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. कार सवार सभी लोग चंबा जिला मुख्यालय से लौट रही थे. देर रात पधरी के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पति- पत्नी, उनके दो बच्चे और दो अन्य लोगों की जान चली गई.

इनकी हुई मौत…

मृतकों में राजेश कुमार (40) पुत्र नरेन सिंह, उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17),  बेटा दीपक (15), राकेश कुमार (44) पुत्र हरि सिंह और हेम पाल (37) पुत्र इंदर सिंह शामिल हैं. इनमें राजेश कुमार का परिवार गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा का निवासी था. जबकि हेमपाल गांव सलांचा, डाकघर भंजराडू के रहने वाले थे. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. चम्बा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अंधेरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया था. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This