‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SATCAB Symposium 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 24 मार्च 2026 को 16वां SATCAB Symposium आयोजित किया गया. इस बार का विषय Reconstructing news discourse with new models for broadcast and digital media था. कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और इसमें देशभर से मीडिया जगत के कई दिग्गज शामिल हुए.

मुख्य अतिथि

इस संगोष्ठी में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से अपनी बात रखी.

टीवी से मोबाइल की ओर बदलाव

कार्यक्रम के शुरुआत में सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि आम समय अपनी रफ्तार और अपने ढंग से चलता है लेकिन आज जिस दौर से पूरी दुनिया गुजर रही है उसका सीधा असर हमारे घर के गैस चूल्हे तक पर दिख रहा है. ऐसे में टीवी का बड़ा स्क्रीन भी इससे अछूता नहीं रह सकता है.

डिजिटल और सोशल मीडिया की चुनौती

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के आने के बाद मेनस्ट्रीम मीडिया जिन चुनौतियों से जूझ रहा है, उससे हम सब वाकिफ हैं. दर्शकों का भरोसा और उनकी सहूलियत बहुत तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट हुई है.

विज्ञापनदाताओं का रुख

सीएमडी उपेंद्र राय ने बताया कि पहले विज्ञापनदाता टेलीविजन स्क्रीन पर आने के लिए सोचते थे लेकिन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद उन्होंने टीवी पर विज्ञापन करने की जरूरत ही नहीं समझी.

मणिपुर घटना का उदाहरण

उन्होंने मणिपुर की दो बहनों की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय एक फेसबुक पोस्ट ने पूरे देश में उबाल ला दिया था और संसद का विशेष सत्र बुलाना पड़ा था. इससे साफ है कि सोशल मीडिया का असर कितना गहरा हो चुका है.

टीवी कम, मोबाइल ज्यादा

सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि आज के समय में हम खुद भी टीवी कम देखते हैं. ऐसा इसलिए है कि जब कोई काम केवल योजना बनाकर किया जाता है तो वो काम किसी के मन और आत्मा में नहीं उतरता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि हम मोबाइल ज्यादा देखने लगे और टीवी कम कर दिया. इसका जवाब खुद-ब-खुद सामने आता है कि मोबाइल हमें बेहतर सुविधा देता है.

दर्शकों की उम्मीदें

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि हम टीवी और मोबाइल दोनों के दर्शक हैं लेकिन धीरे-धीरे लोग टीवी छोड़कर मोबाइल पर शिफ्ट हो गए हैं. मोबाइल ज्यादा सुविधाएं देता है और यही वजह है कि दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं.

TV चैनल चलाना क्यों मुश्किल ?

सीएमडी उपेंद्र राय ने इस बात प जोर देते हुए कहा कि अभी टेलीविजन चैनल चलाना इतना मुश्किल क्यों हो गया है? इसकी वजह यह है कि पहले जब मैच होता था तो लोग रेफरी को भी सम्मान देते थे और उसकी भूमिका को ध्यान से देखते थे. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. आज रेफरी की जगह दो लोग खड़े होकर जोर-जोर से चिल्लाते हैं. यह देखने की होड़ रहती है कि कौन ज्यादा ऊंची आवाज में बोलता है.

निष्पक्ष पत्रकारिता की चुनौती

इसी कड़ी में सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि अगर आप किसी विचारधारा का झंडा लेकर चलते हैं तो लोग आपको स्वीकार कर लेते हैं लेकिन अगर आप संतुलित और निष्पक्ष खबर दिखाना चाहते हैं, जैसा कि पत्रकारिता में सिखाया गया है, तो आपको नजरअंदाज कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई पत्रकार जनता को गलत दिशा में भटकाने के बजाय गीता जैसे ज्ञान की ओर ले जाना चाहता है, तो लोग उसे गाली देंगे हैं. यही मानसिक माहौल बना दिया गया है. वहीं सीएमडी उपेंद्र राय ने आगे कहा कि आज के समय में अगर कोई पत्रकार संतुलित और सही दिशा देने की कोशिश करता है तो उसे नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि अपने नेटवर्क पर वे संतुलित खबरों को ही प्राथमिकता देते हैं लेकिन इसके चलते उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ रहा है.

कुल मिलाकर, 16वां SATCAB Symposium 2026 मीडिया जगत के लिए एक अहम मंच साबित हुआ, जहां सीएमडी उपेंद्र राय ने पत्रकारिता की चुनौतियों और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर खुलकर अपनी राय रखी. वहीं इस कार्यक्रम में कई और प्रमुख हस्तियां भी मंच पर मौजूद थीं. इनमें रवींद्र नारायण (Founder, MD & President- GTC Network), आशीष सहगल (CEO- Times Network & CGO – Times Media & Entertainment), सुषांत एस मोहन (CBO & Group Editor – News24) और दिलिप सिंह (Founder- Live Times) शामिल रहे. वहीं मंच का संचालन अविनाश पांडेय (Secretary General- IBDF) ने Moderator के रूप में किया.

Latest News

पेशाब में खून दिखाई देना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत! समय पर जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण

Health Tips: पेशाब में खून दिखाई देना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए समय रहते...

More Articles Like This