रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ ‘रेल नीर’, जानें कितनी कम हुई पानी के बोतल की कीमत?

New Delhi: ट्रेनों और स्टेशनों पर मिलने वाला पैक्ड पानी ‘रेल नीर’ अब सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा. रेल नीर की कीमत घटा दी गई है. अब एक लीटर बोतल की कीमत 15 की जगह 14 रुपये और आधा लीटर बोतल की कीमत 10 की जगह नौ रुपये होगी. रेल मंत्रालय का कहना है कि GST कम होने का फायदा सीधे यात्रियों को दिया जा रहा है.

यह नई कीमतें 22 सितंबर से पूरे देश में होंगी लागू

रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगी. यानी इस तारीख के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पानी की बोतलें नए कम रेट पर मिलेंगी. रेलवे बोर्ड के नए आदेश (सर्कुलर संख्या 18/2025) के मुताबिक अब रेल नीर और रेलवे द्वारा चुने गए अन्य पैक्ड पानी के ब्रांड पहले से सस्ते मिलेंगे.

कम दाम में खरीद पाएंगे पानी की बोतल

इस फैसले से यात्रियों को सीधा फायदा होगा, क्योंकि अब वे ट्रेन या स्टेशन पर कम दाम में पानी की बोतल खरीद पाएंगे. रेलवे बोर्ड ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा और खर्च का ध्यान रखते हुए लिया है. कई साल से रेल नीर की कीमत नहीं बदली थी. गर्मियों में यात्रियों के लिए पानी सबसे जरूरी होता है. अब बोतल के दाम कम होने से उन्हें सीधा फायदा मिलेगा. खासकर लंबी यात्राओं में जहां बार-बार पानी लेना पड़ता है, यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा.

साफ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराता है रेलवे

भारतीय रेलवे का अपना ब्रांड रेल नीर यात्रियों को साफ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराता है. इसे IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) संचालित करता है. इसकी शुरुआत साल 2003 में इसलिए हुई थी क्योंकि उस समय स्टेशनों पर अक्सर घटिया क्वालिटी का पानी बिकता था. रेल नीर का मकसद यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता और भरोसेमंद पैक्ड पानी देना है.

इसे भी पढ़ें. अफ्रीका में बजा स्वदेशी हथियारों का डंका, टाटा का ‘WHAP’ प्लांट बनकर तैयार

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version