भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, मिलेगी ये सभी सुविधाएं

Must Read

Indian Railways : आज के समय में भारतीय रेलवे महादेव के भक्तों के लिए खास स्कीम लेकर आया है. इस स्‍कीम के जरिए भारतीय नवंबर के महीने में भक्त बेहद कम पैसों में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के इस पैकेज की शुरुआती कीमत सिर्फ 24,100 रुपये है. इसके साथ ही आईआरसीटीसी का भारत गौरव ट्रेन पैकेज 12 दिन का है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत 18 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगी.

इन सभी के दर्शन का मिलेगा मौका

जानकारी देते हुए बता दें कि इस पैकेज में श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा. इतना ही बल्कि इसके पड़ावों में द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका भी शामिल हैं.

यात्रा से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें

ऐसे में यह यात्रा 18 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर को ख्त्‍म होगी. बता दें कि यह यात्रा कुल 11 रातें/12 दिन की होगी. इसकी शुरूआत भी योग नगरी ऋषिकेश से ही होगी. इसके साथ ही जानकारी देते हुए बता दें कि हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर और अन्य स्टेशनों पर बोर्डिंग विकल्प उपलब्ध हैं. सबसे महत्‍वपूर्ण बात इस ट्रेन में कुल 767 यात्रियों की क्षमता होगी.

भारत गौरव ट्रेन का किराया

कम्फर्ट (2AC) – 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति

स्टैंडर्ड (3AC) – 40,890 रुपये प्रति व्यक्ति
इकॉनमी (स्लीपर) – 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति
इस यात्रा के तहत रेलवे की ओर से यात्रियों को शाकाहारी भोजन, होटल/धर्मशाला में ठहरने, निर्देशित भ्रमण, यात्रा बीमा और टूर एस्कॉर्ट्स की सुविधा प्रदान की जाएगी.

भारत गौरव पैकेज यात्रा में सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, आईआरसीटीसी के भारत गौरव पैकेज यात्रा में सभी यात्रियों के लिए भोजन से लेकर आवास तक की सभी सुविधाएं मिलती हैं. ऐसे में श्रद्धालु बिना किसी चिंता के तीर्थयात्रा कर सकते हैं.

इस प्रकार करें बुकिंग

जानकारी देते हुए बता दें कि आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ आउटलेट्स के जरिए इस पैकेज की बुकिंग आप कर सकते हैं. इसके साथ ही सभी यात्रियों को बोर्डिंग के समय पहचान पत्र और कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें :- अपनों के विरोध के बीच जापान के पीएम ने लिया बड़ा फैसला, इस्तीफा देने की जताई इच्छा

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This