Sonam Raghuvanshi Bail: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है. आज 3 जुलाई को हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत खारिज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी और सोनम को मिली ज़मानत पर रोक नहीं लगाई है. जमानत रद्द करने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम रघुवंशी बेल पर रिहा हो चुकी है, हम जमानत पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं. मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार को बड़ा झटका लगा है.