Humanoid Robot: अब अकेले रहने का गम नहीं, चीन ने लांच किया ‘ह्यूमनॉइड रोबो’, जिंदगी भर देगा साथ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Humanoid Robo: अकेले रह रहे युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, एक चीनी कंपनी ने बिल्कुल इंसानों की शक्ल-सूरत वाले ह्यूमनॉइड रोबो लांच किया है. महिला और पुरुष दोनों रूपों में उपलब्ध ह्यूमनॉइड रोबो आर्टिफिशियल इंटलीजेंस से लैस हैं. ये हूबहू इंसानों की तरह बात कर सकते हैं साथ ही तनावपूर्ण माहौल में यूजर के साथ अपनी भावनाएं भी जाहिर करने में सक्षम हैं.

बता दें कि चीनी कंपनी द्वारा बनाए गए अकेले रह रहे युवाओं और बुजुर्गों का साथ निभाने के लिए बनाए गए ये ह्यूमनॉइड रोबो के नैन-नक्श और उसकी त्वचा बिल्कुल इंसानों जैसे हैं, जो यूजर्स से AI-जनरेटेड बातचीत करते हैं. इसके अलावा, ह्यूमनॉइड रोबो की आंखों में लगे कैमरे, सीने में लगे सेंसर और सुनने के लिए लगे माइक्रोफोन उसे इंसानों जैसा बनाते हैं.

दुनिया का पहला फ़ुल-साइज़ इंसानों जैसा ह्यूमनॉइड रोबो

ह्यूमनॉइड रोबो को बनाने वाली कंपनी UB Tech का कहना है कि उसका “U1” ह्यूमनॉइड रोबो दुनिया का पहला फ़ुल-साइज़ इंसानों जैसा दिखने वाला ह्यूमनॉइड रोबो है, जिसे खासकर बुजुर्गों और अकेले रह रहे लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है. बता दें कि कंपनी के बेसिक मॉडल U1 रोबो की कीमत 17 लाख रुपए है, जबकि अल्ट्रा मॉडल की कीमत 1 करोड़ 39 लाख रुपए बताई गई है.

मन मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है यह रोबो

UB Tech के ब्रांड U World के हेड माइकल टैम ने दक्षिणी चीन के टेक हब शेन्ज़ेन में एक लॉन्च इवेंट में कहा कि उनके बायोनिक रोबो ज़िंदगी भर इंसान का साथ निभा सकते हैं, वो सदैव यूजर का वफादार रहेगा, कभी धोखा नहीं देगा, बिना किसी शर्त के उससे प्यार करेगा और उसे थोड़े पैसे खर्च करके अपने मन मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के माध्यम से बात करने में सक्षम ह्यूमनॉइड पुरुष और महिला रोबो ऐसे प्रोग्राम किए गए हैं कि वो तनाव के माहौल में सुकून भरी वाली बातें कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यूजर के साथ रहते-रहते वो उनकी भावनाओं और आदतों को भी समझने लग जाते हैं और फिर उनके मुताबिक व्यवहार करने में भी सक्षम हो सकते हैं.

चीन में ह्यूमनॉइड रोबो का है बहुत बड़ा मार्केट

कंपनी का कहना है कि ह्यूमनॉइड रोबो चीन में  बहुत बड़ा मार्केट है. उनके मुताबिक चीन में ऐसे लोगों की संख्या लगभग 44 करोड़ हैं. इनमें अकेले रह रहे लोगों की अनुमानित संख्या 12 करोड़ हैं, जबकि 60+ बुजुर्गों की संख्या 32 करोड़ है.

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version