International Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले सीएम डा. मोहन यादव- स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी भगवान राम और कृष्ण की उपलब्धियां

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Yoga Day 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम डॉ यादव ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा, रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ मे लिया है. भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है.

छात्र पढ़ेंगे भगवान राम और कृष्ण की उपलब्धियां

आगामी योजना का जिक्र करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की उपलब्धियों को उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने वाले हैं. भाजपा की घोषणा पत्र में भी जो बातें कही गई हैं उन पर सरकार गठन के बाद से फैसला लेना शुरू कर दिया है. बता दें, राज्य में राम पथ गमन योजना पर सरकार लंबे अरसे से काम कर रही है. यह वे स्थल हैं जहां से भगवान राम वनवास काल में गुजरे थे. इन स्थलों को विशेष तौर पर विकसित कर तीर्थ स्थल बनाने की सरकार की योजना है.

यह भी पढ़े: International Yoga Day 2024: योग दिवस पर बोले सीएम योगी- “सभी के लिए है योग, इसमें कोई भेदभाव नहीं…”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version