Jammu : राजौरी में आतंकियों के LOC पार कर घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान

Must Read

Jammu : राजोरी के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों में से एक को सेना ने ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि आतंकि‍यों की संख्‍या तीन से चार थी. ऐसे में जानकारी मिलते ही सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू की. इस दौरान अन्य आतंकी उल्टे पांव भाग निकले. बता दें कि मारे गए आतंकी का शव नियंत्रण रेखा के पास ही पड़ा है.

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एलओसी के उस पार संदिग्ध हरकत देखी गई. बता दें कि सुरक्षाबलों को घुसपैठ की जानकारी मिलते ही जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेनाओं ने शाम को मारे गए आतंकी का शव उठाने के लिए प्रयास भी किया, लेकिन जवानों ने गोलीबारी शुरू की और उनके इस प्रयास को भी विफल किया. बता दें कि अभी तक शव नियंत्रण जीरो लाइन पर ही पड़ा हुआ है.

सेनाओं ने घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान

जानकारी के मुताबिक, सतर्क जवानों ने आतंकयिों के घुसपैठ को नाकाम करने के बाद पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया है. इस दौरान अभियान के तहत सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो फौरन सेना को सूचित करें.

15 जून को आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की

बता दें कि भारत द्वारा पाकिस्‍तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस इलाके में यह दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिली है कि इसी क्षेत्र में 15 जून की मध्यरात्रि को भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ करने का प्रयास किया था. बता दें कि सतर्क जवानों ने पूरे साहस के साथ उस समय भी आतंकी के कोशिशों को नाकाम कर दिया था.

इसे भी पढ़ें :- अरबों डॉलर की अनुदान कटौती वाले ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ मुकदमा, अमेरिकी राष्‍ट्रपति को बड़ा झटका

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This