J&K विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को बीजेपी ने लिया वापस, फिर से जारी होगी नई सूची

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. बीजेपी ने इस चुनाव के लिए यह पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. हालांकि, पार्टी ने लिस्ट को वापस ले लिया है. पार्टी का कहना है कि वह जल्द ही नई लिस्ट जारी करेगी.

बीजेपी ने पहली लिस्ट में सभी तीन चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. बीजेपी ने तीन चरणों के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की थी. बीजेपी ने इस लिस्ट में 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था. चरणबद्ध तरीके से बात करें तो पहले चरण के लिए जारी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम थे. वहीं, दूसरे चरण के लिए जारी लिस्ट में 10 उम्मीदवार शामिल थे. इसी के साथ तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे.

इस दिन आएंगे परिणाम

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. सभी सीटों पर कुल 3 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोट डालें जाएंगे. वहीं, जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को 26 सीटों पर वोटिंग होगी. इसी के साथ आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इस दौरान 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This