Jammu-Kashmir: J&K में आतंकवादी हमलों पर बोले राजनाथ सिंह, ‘ऐसी स्थिति आएगी जब…’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terror Attacks: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. सुरक्षा बल आतंकवादियों को उचित जवाब दे रहे हैं. पिछले समय की तुलना में हमलों की संख्या काफी कम हुई है. सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी स्थिति आएगी जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमलों में कई आतंकी मारे गए. सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में एक्टिव हैं.” रक्षा मंत्री के अनुसार, “29 अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने अखनूर में उच्चस्तरीय मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था.” ऐसी मुठभेड़ों से यह स्पष्ट है कि सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं और लगातार इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं.

रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी तब आई है, जब जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दरअसल, सुबह श्रीनगर के खन्यार क्षेत्र में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि खन्यार क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें गोलीबारी हुई, जबकि इससे पहले एक नवंबर, 2024 को बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version