जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 4 जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. धारी घोट उरारबागी इलाके के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है. जहां 2-3 आतंकियों के छिपे होन की जानकारी है.

मुठभेड़ जारी

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के  डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए. जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है.

ऑपरेशन जारी

फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान ऑपरेशन में जुटे हैं. इसी बीच डोडा हाईवे को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है और सुरक्षा बल पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं. इसके साथ ही इधर से आने-जाने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है. ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. एक से दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हो सकते हैं. आतंकी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग न सकें, इसके लिए सुरक्षाबलों की ओर से घेरा और सख्त किया गया है.

डोडा इलाके में एक्टिव हैं 6 आतंकी

डोडा जिले के जंगलों में चल रहे एनकाउंटर में बड़ी जानकारी सामने आ रही है. आतंकी एक से दो के ग्रुप में हो सकते हैं. एक ग्रुप में आतंकियों की संख्या 2 से 3 है. टोटल 6 आतंकी इस इलाके में एक्टिव हैं. बता दें कि जम्मू संभाग में 50 से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं. उन्हें ढेर करने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

10 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, जानिए क्या है रणनीति ऐजेंडा?

Maldives-Pakistan Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे. एक दशक...

More Articles Like This

Exit mobile version