कनाडा में महिला ने की सिख सिक्योरिटी गार्ड पर नस्लीय टिप्पणी! दाढ़ी पकड़ी तो पड़ा थप्पड़

Toronto: कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में ग्रॉसरी स्टोर के भीतर महिला ग्राहक को नियमों का उल्लंघन और सामान को अस्त-व्यस्त करने से रोकना सिख सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया. दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. सिक्योरिटी गार्ड और महिला के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्टोर के नियमों का किया उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने स्टोर के नियमों का उल्लंघन किया और सामान को अस्त-व्यस्त करने लगी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब सिख सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका तो महिला ने बहस शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान महिला ने गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी की ओर हाथ बढ़ाया. अपमानजनक व नस्लीय टिप्पणियां भी कीं.

अन्य ग्राहकों ने किया विरोध

इस पर गुस्से में आकर सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद स्टोर में मौजूद अन्य ग्राहकों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी गई. प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से CCTV फुटेज जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने तक संबंधित सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया गया है.

नस्लीय तनाव को लेकर बहस

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गार्ड की कार्रवाई हमला थी या आत्मरक्षा में उठाया गया कदम? वहीं इस घटना ने कनाडा में कार्यस्थलों पर नस्लीय तनाव और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है. घटना के बाद स्थानीय मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्ड्स के लिए बेहतर प्रशिक्षण और तनाव प्रबंधन कोर्स की मांग की है.

इस मामले को लेकर बंटी राय

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर राय बंटी हुई है. कुछ लोग गार्ड के समर्थन में इसे आत्मरक्षा और धार्मिक सम्मान से जुड़ा मामला बता रहे हैं जबकि अन्य लोग हिंसा को गलत ठहरा रहे हैं. सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण और कार्य घंटे की समीक्षा के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें. कर्नाटक: विजयपुरा में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, मैंगलोर गांव के पास खेत में गिरा

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version