मशहूर एक्टर और BJP नेता जॉय बनर्जी का निधन, पूरे बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री में शोक

Kolkata: बंगाली सिनेमा के मशहूर एक्टर और भाजपा नेता जॉय बनर्जी का निधन हो गया है. 62 वर्षीय जॉय बनर्जी ने सोमवार सुबह 11.35 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. वह राजनीति में भी सक्रिय थे. दो बार भाजपा के टिकट पर सांसदी का चुनाव भी लड़ चुके थे. पूरे बंगाली सिनेमा की इंडस्ट्री में शोक है.

एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. कई वर्षों से डायबिटीज से भी पीड़ित थे. पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत बिगड़ गई थी. एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. अभिनेता जॉय बनर्जी ‘अपरूपा’ और ‘चॉपर’  जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे. एक्टिंग से ब्रेक के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था. साल 2014 में पहली बार भाजपा के टिकट पर बीरभूम से लोकसभा का चुनाव लड़ा. इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

शताब्दी रॉय के खिलाफ लड़ा था चुनाव

जॉय बनर्जी ने मौजूदा सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इसके बाद 2019 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद के खिलाफ फिर भाजपा उम्मीदवार के रूप में उलुबेरिया से लोकसभा चुनाव लड़ा. यहां भी उन्हें हार का ही मुंह देखना पड़ा. इसके बाद नवंबर 2021 में अभिनेता जॉय बनर्जी ने आधिकारिक तौर पर भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं करने की  घोषणा की. उन्होंने पार्टी में उपेछा का शिकार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था.

इसे भी पढें. भारत और फि‍जी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी ने कहा- आत्मीयता का गहरा…

Latest News

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP को झटका! सपा के लाल बिहारी यादव की ऐतिहासिक जीत

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजों के बीच वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम...

More Articles Like This

Exit mobile version