Kashmir : आतंकवादियों के पारिस्थितिक तंत्र को नष्ट करने के लिए प्रशासन ने चलाया अभियान, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Must Read

Kashmir : कश्मीर में आतंकियों के पारिस्थितिक तंत्र को नष्ट करने का अभियान जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आठ मरला व 202 वर्ग फुट जमीन उस पर बने इमारती ढांचे को जब्त कर लिया. बता दें कि जब्‍त की गई की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये है.

संदिग्‍धों की संपत्तियों को किया गया जब्‍त

सूचना के मुताबिक अभियान के जरिए अभी तक 700 के करीब राष्ट्रविरोधी तत्वों की परिसंपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक, जम्‍मू–कश्‍मीर के हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सल्लाहुदीन और उनके साथ मिले हुए संदिग्‍ध की संपत्तियां भी शामिल हैं. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ समय से तिहाड़ जेल में बंद शब्बीर शाह की संपत्ति भी अटैच की जा चुकी है.

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब्त संपत्ति श्रीनगर के मीर मस्जिद मोहल्ला, खानयार में है जोकि मोहम्मद युसूफ शाह के नाम पर पंजीकृत है. वर्तमान समय में यह संपत्ति मोहम्मद युसूफ शाह के पुत्र मसूद हुसैन शाह के नियंत्रण में है.

संपत्ति को न कोई बेच सकता है न ही खरीद

पुलिस स्टेशन के प्रवक्‍ता का कहना है कि गत वर्ष एफआईआर= 48/2024 के तहत दर्ज गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त संपत्ति को कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए जुटाई गई धनराशि के जरिए अर्जित किया. इस दौरान प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अब इस संपत्ति को न कोई बेच सकता है और न ही कोई खरीद सकता है.

आतंकियों के खिलाफ चलाया गया अभियान

जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने आतंकियों के खिलाफ पारिस्थितिक तंत्र के समूल नाश को लेकर ही यह अभियान चला रखा है. जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत प्रतिबंधित जमाते इस्लामी, जेकेएलएफ के कुख्यात कमांडरों के अलावा बड़ी संख्या में मारे गए व सक्रिय आतंकियों और उनके ओवरग्राउंड वर्करों की संपत्तियां शामिल है.

 इसे भी पढ़ें :- उत्तराधिकारी के ऐलान की अटकलों पर बोले दलाई लामा- ‘उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जिंदा रहूंगा’

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This