J&K में हादसा: बारातियों को ले जा रही कार गहरी खाई में गिरी, दूल्हे समेत तीन की दर्दनाक मौत

Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत तीन बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई. इधर, लोग दूल्हे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन बारात की जगह हादसे की खबर पहुंचते ही दुल्हन के पूरे गांव में मातम फैल गया. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मामला बनी गांव के भंडार इलाके का है, जहां दूल्हे समेत बारातियों को ले जा रही एक कार भंडार रोड पर करीब 150 से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

शादी के लिए दुल्हन के घर जा रही थी बारात

यह घटना गुरूवार शाम करीब 7.30 बजे हुई, जब बारात शादी के लिए दुल्हन के घर जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में दूल्हे समेत तीन लोगों की जान चली गई, जिससे दोनों परिवारों में मातम छा गया. बनी के SHO इंस्पेक्टर सुरिंदर रैना के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि खाई में एक ऑल्टो कार बुरी तरह से टूटी-फूटी हालत में पड़ी है. उन्होंने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें वहां से निकालकर शुरुआती इलाज के लिए बनी लाया गया.

हादसे की वजह जानने के लिए चल रही है जांच

उनकी गंभीर चोटों के कारण बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया. रैना ने कहा कि हमने अभी FIR दर्ज की है और पुष्टि की कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच चल रही है. मरने वालों की पहचान खेम राज के बेटे विक्की (दूल्हा), गट्टी के रहने वाले पूरन चंद के बेटे राकेश कुमार और बलिभद्र के बेटे जीवन के रूप में हुई है. विक्की और जीवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश को अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया.

दोनों घायलों की हालत स्थिर

घायलों में मोहनपुर के रहने वाले हंसराज के बेटे शुशपाल शर्मा के सिर में चोट और बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है जबकि खेम राज के 22 वर्षीय बेटे मोहन सिंह के सिर में चोट आई है. इलाज के दौरान दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि अंधेरा और सड़क पर फिसलन हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी बोलें-शांति के पक्ष में मजबूती से खड़ा है भारत, रूस-यूक्रेन जल्द ही शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version