भक्तों के लिए खुले बाबा केदार के द्वार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Kapat Opening: देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. कपाट खुलते ही केदारघाटी “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठी और देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा कि केदारनाथ और चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का दिव्य उत्सव है.

सनातन संस्कृति का दर्शन

पीएम मोदी ने लिखा कि इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन होते हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ पर उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

बाबा केदार की कृपा

पीएम मोदी ने कामना की कि बाबा केदार सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी यात्रा शुभ हो. उन्होंने अपने संदेश का समापन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया.

भक्तिमय हुआ पूरा केदारघाटी

कपाट खुलने के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा में डूब गया है. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच गूंजते मंत्र, घंटियों की आवाज और श्रद्धालुओं की आस्था इस पवित्र धाम को और भी दिव्य बना रही है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है. हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं.

यह भी पढ़े: गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद आज खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version