केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक जहाज में लगी आग, काबू पाने के लिए चलाया अग्निशमन अभियान

Must Read

Kerala Fire : केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत में भीषण आग लग गई. आग लगने के दौरान लगातार पानी के मालवाहक जहाज में धमाके भी हो रहे हैं. वहीं जहाज के मध्य क्षेत्र और ‘कंटेनर’ में से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही हैं. इस भीषण आग के वजह से धुएं का गुबार भी आसमान में छा गया है.

भीषण आग के कारण उठा घना धुआं  

भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर के आगे के हिस्से में लगी आग को बुझा दिया दिया गया है. लेकिन पोत ‘एमवी वान हाई 503’ से घना धुआं उठ रहा है. वही इस आग को रोकने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान संचालित कर रहे हैं.

अग्निशमन अभियान रातभर रहा जारी

जानकारी के मुताबिक, तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है. इस मामले को लेकर रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया, काफी भीषण आग लगने के कारण वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा. इस दौरान चालक दल के सदस्यों को मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया था.

अधिकारियों ने दिए आदेश

जानकारी देते हुए रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ ओ को बुझाने के लिए रात भर काम में लगे रहे. ऐसे में  अधिकारियों के आदेशनुसार तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This