Austria: बंदूक लेकर स्कूल में घुसा छात्र, की अंधाधुंध फायरिंग, खुद को भी मारी गोली

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 7 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत की खबर है. दरअसल, स्‍कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर विद्यालय पहुंचा, जिसके बाद उसने जिसको सामने देखा उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास ये घटना घटी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ताबड़तोड फायरिंग करने के बाद वॉशरूम गया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली.

पुलिस ने घटना क्षेत्र से दूर रहने की दी सलाह

हालांकि इस घटना के बाद से पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. साथ ही पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. इसके अलावा, स्थिति भी नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है.

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए रवाना

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राज शहर के मेयर एल्के काहर ने बताया कि इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 7 छात्र एक स्कूल का कर्मचारी और एक खुद अपराधी छात्र है. वहीं, इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दी गई है. इसके अलावा, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए निकल चुके हैं.

इसे भी पढें:-G-7 Summit से पहले साइप्रस जाएंगे PM Modi, तुर्कीए के खिलाफ बनाएंगे ऐसा प्‍लान, देखता रह जाएगा पाकिस्‍तान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This