Kerala Politics: केरल के नए CM होंगे V.D सतीशन, जानिए उनके नाम पर ही क्यों लगी मुहर?

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

V.D. Satheesan Kerala CM: केरल की सियासत से बड़ी खबर है. कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता V. D. Satheesan को केरल का नया सीएम बनाने का ऐलान किया है. कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर वी. डी. सतीशन के नाम की घोषणा केरल के सीएम के रूप में किया. कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है. इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.

कांग्रेस ने वी. डी. सतीशन पर क्यों जताया भरोसा?

मालूम हो कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं. अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे. संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है.

कौन हैं वीडी सतीशन?

वीडी सतीशन केरल की परवूर सीट से 2001 से लगातार विधायक हैं. वह 2021 में केरल में रमेश चेन्निथला की जगह नेता प्रतिपक्ष बने थे. 2021 से 2026 तक उन्होंने विधानसभा में विपक्ष की आवाज उठाकर मजबूत नेता विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर लेफ्ट सरकार को घेरा. विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर कांग्रेस का प्रचार किया और पार्टी को विजय भी दिलाई.

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This