Good News: बेटी के जन्म पर बाप ने किया ऐसा स्वागत, लोग देखते रह गए नजारा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Good News: आपने अक्सर कई बार ऐसा देखा या सुना होगा कि बेटी के जन्म पर घरवालों के मुंह लटक जाता है. आज भी कई जगहों पर बेटी के जन्म को अभिशाप माना जाता है. लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा में जो नजारा देखने को मिला वो काबिले तारीफ है. बता दें कि खंडवा जिले के एक घर में बेटी ने जन्म लिया तो पूरे घर में जश्न का माहौल हो गया. परिजनों ने इस कदर बिटिया का स्वागत किया कि हर कोई देखता रह गया.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला खंडवा जिले के रांझनी गांव का है. जहां सौरभ भार्गव के घर बेटी ने जन्म लिया. बेटी के जन्म से परिवार में उत्सव का माहौल था. सदर अस्पताल से छुट्टी के बाद बच्ची को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसके गांव भिजवाया जाना था. परिजनों ने 108 एंबुलेंस को दुल्हन की तरह सजाया. इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से ढोल-नगाड़ों के साथ बच्ची को घर लेकर गए. फूलों से सजे एंबुलेंस को देखकर हर कोई हैरान हो रहा था. वहीं, जब गांव में एंबुलेंस पहुंचा तो घर वालों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए बिटिया रानी का घर में प्रवेश कराया.

जानिए क्या बोले पिता

नवजात बिटिया के पिता सौरभ भार्गव ने बताया कि कई सालों बाद उनके घर पर नन्हे बच्चे का आगमन हुआ है. हमे बड़ी खुशी है और हमारे पूरे परिवार मे खुशियों का माहोल है’. आज अगर बेटी नहीं होगी, तो दुनिया को एक मां,एक बहन,एक पत्नी, यानी हर प्रकार का रिश्ता कैसे मिलेगा? और ये सृष्टि आगे कैसे चलेगी? वहीं, परिवार वालों का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके घर बेटी हुई है. कन्या लक्ष्मी का रूप होती हैं. उनके घर आज लक्ष्मी का आगमन हुआ है.

6 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, खंडवा के रांझनी गांव में सलोनी भार्गव और उनका पति रहते हैं. सौरभ भार्गव पेशे से एक ड्राइवर हैं, जो कि खंडवा से पुणे तक जाने वाली बस चलाते हैं, वहीं सलोनी भार्गव हाउसवाइफ हैं. दोनों के शादी को 6 साल हो गए हैं. लेकिन इस दौरान उनकी गोद सुनी थी. वहीं, अब उनके घर में बच्ची की किलकारी गूंजी हैं. फिलहाल पूरा परिवार बेटी के आने के बाद खुशी से झूम रहा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version