चुनाव से पहले बड़ी मुसीबत में फंसे खेसारीलाल, जानें नोटिस पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

Patna: बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारीलाल यादव के सामने एक बड़ी मुसीबत आ गई है. अवैध निर्माण के मामले में मुंबई स्थित उनके घर को महानगरपालिका से नोटिस मिली है. यह नोटिस मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में हुए अवैध निर्माण को लेकर है. मीरा रोड स्थित घर में उन्होंने अवैध तरीके से लोहे का एंगल और पत्राशेड लगा रखा है. महानगरपालिका ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए खेसारी लाल यादव को नोटिस भेजा है.

अवैध घोषित करते हुए तुरंत हटाने के निर्देश

इस नोटिस में घर पर लगाए गए लोहे के एंगल और पत्राशेड को अवैध घोषित करते हुए तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अन्यथा नगरपालिका के अतिक्रमण विभाग द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. फिलहाल, खेसारीलाल के घर पर ताला लगा हुआ है और पूरा परिवार चुनावी पृष्ठभूमि में बिहार आया हुआ है. ऐसे में मीरा रोड पर अतिक्रमण-विरोधी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

पूरी तरह से तकनीकी आधार पर की जा रही है कार्रवाई

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से तकनीकी आधार पर की जा रही है. हमें शिकायत मिली थी कि खेसारी लाल यादव के घर पर बगैर अनुमति पत्रा शेड लगाया गया है. हमने नोटिस भेजकर उन्हें नियमों के अनुसार निर्माण हटाने को कहा है. अधिकारी ने साफ किया कि इसमें किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं है.

मानते हैं राजनीतिक बदले की कार्रवाई

खेसारीलाल यादव ने इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई मानते हैं. उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने छपरा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की, कुछ ताकतें उन्हें निशाना बनाने में जुट गईं. खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में काफी व्यस्त हैं.

खेसारी लाल यादव का बीजेपी से सीधा मुकाबला

राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें छपरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी लाल यादव का बीजेपी से सीधा मुकाबला होना है. भाजपा के टिकट पर यहां से छोटी कुमारी चुनाव लड़ रही हैं. यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ रही है लेकिन खेसारी के कारण मुकाबला रोचक हो गया है. हालांकि यहां चतुष्कोणीय लड़ाई चल रही है, जिसमें जनसुराज पार्टी से पूर्व आईपीएस जयप्रकाश सिंह और निर्दलीय (पूर्व मेयर राखी गुप्ता) भी मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें. मोदी सरकार बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भेजे 2100 भारतीय, जानें शहबाज सरकार का रिएक्शन?

 

Latest News

Karwa Chauth: ये महिलाएं भूलकर भी न रखें करवा चौथ का निर्जला उपवास, बढ़ सकती है परेशानी

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा, हर वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version